कांग्रेस 2 अक्टूबर को किसान और मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाएगी
कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती 2 अक्टूबर को किसान और मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाएगी, धरना प्रदर्शन किया जायेगा
रतलाम। (यूसुफ अली बोहरा) - शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को" किसान मजदूर बचाओदिवस "के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रानी जी का मंदिर चौराहे के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के संबंध में लाए गए तीनों विधेयकों और श्रम कानून में किए गए बदलाव के विरोध में किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार सरकार किसानो और मजदूरों के हितों का संरक्षण नहीं कर रही है ! कृषि एवं श्रम कानून में बदलाव कर किसान और मजदूरों का शोषण करने के रास्ते खोल दिए गए हैं। किसानों को उनकी फसल का पर्याप्त दाम नहीं मिल पा रहा है और अनेक किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ भीनहीं मिला है। वही युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को चौराहे पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया ने कांग्रेस जनों किसानों मजदूरों से अधिक से अधिक की संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल होने के अपील की है।
Tags
ratlam