श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट के प्रदेश महामंत्री ने महेंद्र जैन को किया जिलाध्यक्ष मनोनीत | Shri gurudattatray seva trust ke pradesh mahamantri ne mahendr jain ko kiya

श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट के प्रदेश महामंत्री ने महेंद्र जैन को किया जिलाध्यक्ष मनोनीत

श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट के प्रदेश महामंत्री ने महेंद्र जैन को किया जिलाध्यक्ष मनोनीत

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - भारत देश की उन महिलाओ के उत्थान के लिए गुजरात राज्य के सूरत शहर में राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना एवं राष्ट्रीय विधवा संघ का रजिस्टर्ड गठन श्री गुरु दत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत के नाम से किया गया है। वर्ष 2009 के गठन के पश्च्यात से ही महिलाओ के उत्थान के लिए भारत देश के विभिन्न प्रदेशो में इसका प्रचार-प्रसार कर गठन का कार्य किया जा रहा है। इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य ऐसी महिलाए जो दिव्यांग हो, विधवा हो, हेंडीकेप हो एवं महिलाओ एवं दिव्यंगो में जाग्रति पैदा करने के साथ ही अन्य वह समस्त समस्याओ का काम इस संस्था के माध्यम से शासन प्रशासन को जागृत करने का कार्य किया जायेगा। ताकि इन लोगो को जो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन परेशानियों से छुटकारा मिल सके। इसी परिपेक्ष में श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सुरत द्वारा मध्यप्रदेश में नियुक्त प्रदेश महामंत्री शहजादा आसिफ खान बुरहानपुर ने जिले में इस संस्था के शाखा के रूप में बुरहानपुर में भी गठन हो इस हेतु शहर के वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता महेंद्र जैन को बुरहानपुर जिले का जिलाध्यक्ष घोषित किया है l महेंद्र जैन ने इस नियुक्ति के पश्च्यात राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री शहजादा आसिफ खान को पूर्ण विश्वास दिलाया है, की जिले की कार्यकारिणी जल्द ही गठन के पश्च्यात कार्य सुचारू रूप से सतत किया जायेगा। ताकि जीन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस संस्था का गठन हुआ है वह पूर्ण हो सके एवं सम्बंधित पात्रधारी शासन की योजनाओ से लाभान्वित हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post