भारतीय मजदूर संघ के सदस्य नहीं उनको बना दिया पदाधिकारी - सी डी पाटिल
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर 21 सितंबर सोमवार भारतीय मजदूर संघ की नियुक्तियों को लेकर भारतीय मजदूर संघ मैं बरसों से कार्य कर रहे श्रमिक नेता भारतीय मजदूर संघ को पीथमपुर में कई उद्योगों में संगठन को मजबूती प्रदान कर भारतीय मजदूर संघ को मजबूती प्रदान करने वाले सीडी पाटिल ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा जो भारतीय मजदूर संघ का वर्षों से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की अपेक्षा होने से असंतोष है। श्री पाटिल ने कहा कि संगठन को लेकर जो आचार संहिता तय है। उन नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां की गई हैं । वह उचित नहीं है जिनकी नियुक्ति की गई है उनका भारतीय मजदूर संघ में कोई लेना देना नहीं । आज तक भारतीय मजदूर संघ के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। उनको धार जिले का पदाधिकारी बनाया गया दो उचित नहीं है। इस पर संगठन को पुनर्विचार करना चाहिए । भारतीय मजदूर संघ का बरसों से झंडा बुलंद करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया । ऐसे लोगों की नियुक्तियां की गई है जो संगठन के सदस्य ही नहीं है । ऐसे पदाधिकारियों की नियुक्तियो से समाज एवं संगठन में गलत संदेश जाएगा। संगठन को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
Tags
dhar-nimad