वृक्षाबंधन मनाकर बनाया जन्माष्टमी पर्व
अंजड़ (शकील मंसूरी) - साकार नवशक्ति सेवा संस्था बड़वानी के द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृक्षाबंधन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की नारीशक्ति द्वारा कारंजा , नगरपालिका कार्यालय के सामने व कलेक्टोरेट स्थित वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध उनकी रक्षा करने का और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। संस्था की नारीशक्ति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता ने बताया कि वृक्ष हमे प्राणवायु ऑक्सीजन देते है, जिसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है। वृक्ष हमें जीवनपर्यंत तो फल, फूल, हवा, लकड़ी, औषधि, छाया आदि तो देते ही है अपितू उसके सूख जाने के बाद भी अपना सर्वस्व मानव के उपयोग हेतु सौप देते हैं।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि सुलेखे ने सभी को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए नारीशक्ति के इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित भोपाल जिलाध्यक्ष सुश्री अंतिमबाला यादव ने सदस्यों को संकल्प दिलवाया। वृक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर संस्था की राष्ट्रीय सचिव मुनीरा सलिवाला, संरक्षक श्रीमती सुनीता शुक्ला, कार्यालय प्रभारी सोनम होलकर, संरक्षक राजकुमार शर्मा, जिला कमेटी से प्रदीप सोलंकी जी, गौतम गावले, दीपिका सोनी, श्वेता भावसार, शैली सोलंकी, भवनीत सिंह ,भगवती सोनी आदि सदस्य उपस्थित थे।
Tags
badwani