वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जितेंद्र डोडवे को श्रद्धांजलि दी | Vaidik mantrochhar ke sath jitendra dodve ko shradhanjali di

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जितेंद्र डोडवे को श्रद्धांजलि दी

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जितेंद्र डोडवे को श्रद्धांजलि दी

आलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - नगर पालिका के कर्मचारी जितेंद्र डोडवे का गत दिनों कोविड19 अंतर्गत ड्यूटी के दौरान ह्रदयघात से असामयिक निधन हो गया था।उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए फतेह क्लब मैदान से जुड़े  योग साधकों एवं मॉर्निंग वॉक के सदस्यों ने रविवार की सुबह शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ग्रुप के सदस्यों ने गायत्री परिवार के सदस्य एवं शिक्षक संतोष वर्मा द्वारा  उच्चारित किये गए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं मौन धारण रखा। शोक सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक वर्मा ने दिवंगत डोडवे को एक कर्मठ जुझारू और सेवाभावी कर्मचारी निरूपित किया। प्राचार्य गिरधर ठाकरे ने कहा कि डोडवे की कोरोना काल के साथ समय समय पर दी गई सराहनीय ओर त्वरित सेवाओं को आलीराजपुर नगर लंबे समय तक याद रखेगा।योग साधक स्वरूप क्षीरसागर ने कहा कि डोडवे सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यवहार के धनी व्यक्ति थे।नियमित मॉर्निंग वॉक  और व्यायाम करना उनकी दिनचर्या में शामिल था। राजेंद्र राठौर गुड्डू ने कहा कि नगरपालिका के शासकीय दायित्व  निर्वहन के साथ-साथ डोडवे ने खेलकूद क्षेत्र एवं कोराना काल में अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उमेश वर्मा ने बताया कि डोडवे रात दिन नगरवासियों की सेवाओं के लिए तत्पर रहते थे।कोरोना काल मे पूरी मुस्तेदी के साथ उन्होंने ड्यूटी निभाई।केशवनगर कालोनी के अध्यक्ष जयंतीलाल राठौड़ ने बोला कि डोडवे की सराहनीय सेवाएं ओर उनका व्यवहार नगरवासियों के मन में लंबे समय तक रचा बसा रहेगा।शोक सभा को अमरीश नगवाड़िया,
भुरू परिहार,जिग्नेश सिसोदिया
एडवोकेट श्रीकांत बाहेती,सर्वेश सिसोदिया,अनिल डोडवे,इंजीनियर आर.राठौड़,भेटु भाई,पंकज शिंदे,अनीस बोहरा,राजू सेन,महेश तोमर,पिंकू वर्मा आदि ने भी सम्बोधित करते हुए उनके व्यक्तिव ओर कृत्तित्वो पर प्रकाश डाला। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में शासन प्रशासन से मांग की है कि मृतक डोडवे को कोरोना योद्धा मानते हुए उनके गरीब परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News