स्व. सुषमाजी की यादें हमेशा हमारी दिल मे रहेगी-वकीलसिंह ठकराल | Swargiya sushmaji ki yade hamari dil main rahegi

स्व. सुषमाजी की यादें हमेशा हमारी दिल मे रहेगी-वकीलसिंह ठकराल

स्व. स्वराज की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा ने श्रद्धांजलि दी 

स्व. सुषमाजी की यादें हमेशा हमारी दिल मे रहेगी-वकीलसिंह ठकराल

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - देश की प्रखर वक्ता, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री स्व.सुषमा स्वराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय पर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागरसिंह चोहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, भाजपा नेता भुवानसिंह चोहान, हिन्दू युवा जनजाति संगठन जिलाध्यक्ष दिलीप चैहान, युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री मोंटू शाह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी आदि ने स्वर्गीय सुषमाजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। उल्लेखनीय हैं कि सुषमाजी को जनमंत्री भी कहा जाता था। वह जब विदेश मंत्री बनीं तो उन्होंने आम आदमी को विदेश मंत्रालय से जोड़ दिया। वह सिर्फ एक ट्वीट पर विदेश में फंसे किसी भारतीय की मदद के लिए तुरंत सक्रिय हो जाती थीं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चोहान ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सुषमाजी एक राष्ट्रवादी महिला नेत्री थी। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर देश का हर सच्चा भारतीय सहित भाजपा का हर कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहा है। जिलाध्यक्ष श्री ठकराला ने कहा कि सुषमाजी की यादें हमेशा हमारी दिल मे रहेगी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हर उन्हें नमन करता हुं। इस दौरान कालू रावत, सुरेश सस्तिया, सचिन योगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत मे सभी ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post