शेरसिंह मालवीय को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत | Sher singh malviy ko jila upadhyaksh niyukt hone pr samarthako ne kiya bhavya swagat

शेरसिंह मालवीय को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

शेरसिंह मालवीय को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुमति एवं अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान आलम, राष्ट्रीय प्रभारी मुकेश डागर एवं मध्य प्रदेश असंगठित कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष बिसेन के अनुमोदन के उपरांत इंदौर संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हेमंत कुमार हीरोले की सहमति से शेरसिंह मालवीय को धार जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

शेरसिंह मालवीय को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

मालवीय की नियुक्ति के साथ ही उनसे आशा की गई है कि कांग्रेस पार्टी के मूल्यों पर चलते हुए असंगठित कामगारों की आवाज उठाते हुए उनके कल्याण हेतु अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । शेरसिंह मालवीय के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद आसिफ शाह उर्फ गोलू, डॉक्टर अशकरण पंचोडिया, आरिफ पठान, चंदा मालवीय,राजकुमार मालवीय,भूरू बाबा, सलाम मस्ताना,महेंद्र कलमोदिया, शमशेर शाह, बाबूलाल जी सांगवी सहित अनेक समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments