सांसद कार्यालय मे किया ध्वजारोहण, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अमरावती मार्ग संजय नगर स्थित सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के सांसद कार्यालय मे 74 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश कपूर के हस्ते ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी देते हुए, राष्ट्र गान गाया गया। इस कार्यक्रम मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप भाई श्रॉफ, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिलभाई भोसले,ज्ञानेश्वर पाटिल,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे,राजू पाटीदार, डॉ.मनोज माने, विनोद पाटिल सहित अन्य भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
burhanpur