आम आदमी पार्टी लड़ेगी एमपी में पंचायत और नगर निगम चुनाव
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - आम आदमी पार्टी ने प्रदेश मे पंचायत और नगर निगम चुनाव में उतरने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की शाह बाजार में बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. बी.पी. मिश्रा, हिदायत उल्ला खान, दिलावर खान और सुरेश चौकसे भी शामिल हुए। यूथ विग जिला अध्यक्ष अब्दुल वसीम ने बताया कि दिल्ली में विकास के मुद्दे पर ऐतिहासिक जीत मिली हैं। उसी उद्देश्य को लेकर बुरहानपुर में भी पार्टी कार्य करेगी और चुनाव में जीत दर्ज करेगी।इस दौरान रियाज फारूक खोकर, वसंत पाटील, अब्दुल गनी, अंसारी सिद्दीक अख्तर, मोहम्मद आरिफ मुल्ला, शब्बीर हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
burhanpur