किसानों के ईष्ट देव भगवान श्री बलराम जी की जयंती मनाई गई
राजोद (रामलाल सगित्रा) - नगर में धाकड़ युवा संघ द्वारा किसान बन्धुओ के आराध्य देव भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण मंदिर आथमनावास पर आरती व पूजा अर्चना कर सम्पूर्ण देश मे अच्छी वर्षा व इस वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जल्द ही मुक्त हो ऐसी कामना की गई।
इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते पिछले कई वर्षों की परंपरा को तोड़ते हुए नगर में चल समारोह न निकलते हूवे स्थाई सजावट कर पूजा अर्चना की गई।
खाक चौक व्यामशाला खाचरोद के पदाधिकारीयो का साल श्री फल से स्वागत किया गया। देश में चल रही महामारी को देखते हुए नगर भ्रमण झांकी को निरस्त कर स्थाई जगह पर सजावट कर जन्मोत्सव मनाया गया। बजरंग ग्रुपराजोद के सदस्यों द्वारा द्वारा मास्क वितरित किए गए।
Tags
dhar-nimad