इंटक के नाम का दुरुपयोग करने वालों फर्जी पदाधिकारी से सावधान - फारुख खान | Intech ke naam ka durupyog karne walo farzi padadhikari se savdhan

इंटक के नाम का दुरुपयोग करने वालों फर्जी पदाधिकारी से सावधान - फारुख खान

इंटक के नाम का दुरुपयोग करने वालों फर्जी पदाधिकारी से सावधान - फारुख खान

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर 26 अगस्त बुधवार  को धार जिला इंटक के अध्यक्ष एवं इंटक  प्रमुख  फारुख खान ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि औद्योगिक कारखानों में काम करने वालों श्रमिक साथियों को बतलाया की इंटक के   राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजी  रेड्डी है। प्रदेश के अध्यक्ष श्री आर डी त्रिपाठी है ।जिनके द्वारा मुझे अध्यक्ष नियुक्त किया  गया है। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को इंटक का पदाधिकारी या किसी भी को धार जिले का प्रमुख नियुक्त नहीं किया गया है। विगत दिनो समाचार पत्रों में  सोनिया गांधी जी के नाम का दुरुपयोग करते हुए फर्जी राष्ट्रीय एवं राज्य इकाई के अध्यक्ष द्वारा  पीथमपुर निवासी सुरेश चौकसे को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की जानकारी  का प्रकाशन हुआ था। जबकि वास्तविकता में राष्ट्रीय  इंटक के अध्यक्ष श्री संजीव रेड्डी और प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी त्रिपाठी जी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी हैं।  फारुख खान जिले के मान्यता प्राप्त अध्यक्ष है।सुरेश चौकसे की नियुक्त अवैध एवं फर्जी है। मजदूर साथी इस प्रकार के फर्जी श्रमिक नेता से सावधान रहें ।


Post a Comment

Previous Post Next Post