गरीबों की सेवा मे तत्पर रहते हैं पुलिस के ये जवान | Garibo ki seva main tatpar rehte hai police ke ye javan

गरीबों की सेवा मे तत्पर रहते हैं पुलिस के ये जवान

गरीबों की सेवा मे तत्पर रहते हैं पुलिस के ये जवान

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - एक बार फिर डिंडोरी पुलिस की दरियादिली सामने आई है  कोतवाली पुलिस के दो जवानों ने मेहदवानी से जिला अस्पताल में अपने परिजन का इलाज कराने आई एक महिला की मदद कर मानवीयता का परिचय दिया है हेडकांस्टेबल अखिलेश श्रीवास और सुनील गुर्जर ने  आज सुबह बस स्टैंड में एक साल के बच्चे के साथ रोती हुई  परेशान महिला को दोनो टाइम नाश्ते और भोजन का इंतजाम कराया और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए अपना मोबाइल नम्बर भी दिया।यह महिला अपने परिजन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थी लेकिन अस्पताल में भोजन नही मिलने से परेशान थी। आपको बता दें डिंडोरी पुलिस के जवान गरीब जरूरत मन्द लोगों की मदद के लिए अक्सर  आगे आते रहते है।ऐसे कुछ नाम जो मुझे याद हैं जिनका दिल  हमेशा गरीब जरूरत मन्द लोगो की सहायता के लिए मचल उठता है। यातायात पुलिस प्रभारी राहुल तिवारी , एएसआई मुकेश बैरागी , हेडकांस्टेबल ब्रजेश त्रिपाठी, अशोक मानकर,अशोक सेन ,विजय पाल,पवन प्रजापति ,प्रवीण खम्परिया,  दिनेश रजक, आदित्य शुक्ला, सतीश मिश्रा , परसराम असैया , अवधलाल अहिरवार, प्रवीण सिंह ,रामरूप विश्वकर्मा, ये वो जवान है जो बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। इन पुलिसवालों की जितनी तारीफ की जाए कम है।

Post a Comment

0 Comments