भाजपा ने कार सेवको का किया सम्मान, राम मंदिर भूमि पूजन पर राम मय हुवा वातावरण | Bhajpa ne car sevako ka kiya samman

भाजपा ने कार सेवको का किया सम्मान, राम मंदिर भूमि पूजन पर राम मय हुवा वातावरण

भाजपा ने कार सेवको का किया सम्मान, राम मंदिर भूमि पूजन पर राम मय हुवा वातावरण

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में 500 साल के इन्तज़ारके बाद जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भई मोदी द्वारा श्री राम जन्म भूमि पर शिलान्यास के लिए पहुचे तो पुरा विश्व राम मय दिखाई दिया तो वही झाबुआ भी इससे अछूता नही रहा ।भारतीय जनता पार्टी ने भी 5 अगस्त को प्रातः राजवाड़ा चौक झाबुआ स्थित पुरातन श्री राम मन्दिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंग डामोर ,ज़िला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक,ने  अयोध्या में ढांचे को गिराने में कार सेवक के रूप में महति भुमिका निभाने वाले राजेश कुमार शर्मा,दौलत भावसार,गणेश उपाध्याय एवम राजेन्द्र यादव का शाल श्रीफल से स्वागत कर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,ओ पी रॉय, पंडित महेंद्र तिवारी,बबलू सखलेचा,सुरेश चौहान भूपेश सिंगोड़,नाना राठौड़, अंकुर पाठक, पपीश पानेरी, अजय सोनी, अजय डामोर, अर्पित कटकानी उमंग जैन सहित बडी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे ।रात्रि में हर हिन्दू घरो पर दीपावली की तरह दीप प्रज्वलित करने का सकल्प लिया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post