श्रीमती रूमा देवी बाड़मेर राजस्थान को दिया जाएगा "नारी शक्ति सम्मान 2020 म.प्र. सम्मान | Shrimati ruma devi badmer rajasthan ko diya jaega nari shakti samman 2020

श्रीमती रूमा देवी बाड़मेर राजस्थान को दिया जाएगा "नारी शक्ति सम्मान 2020 म.प्र. सम्मान

श्रीमती रूमा देवी बाड़मेर राजस्थान को दिया जाएगा "नारी शक्ति सम्मान 2020 म.प्र. सम्मान

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - नेपानगर जागृति कला केंद्र द्वारा प्रतिवर्षानुसार दिए जाने वाला "नारी शक्ति सम्मान " कार्यक्रम का आयोजन वेबीनार के माध्यम से 23 अगस्त 2020 रविवार दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया जाएगा। संस्था के निदेशक एवं इंटरनेशनल डांस काउंसिल सीआईडी यूनेस्को के सदस्य मुकेश दरबार ने बताया कि हम प्रतिवर्ष महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर, क्षेत्र विशेष में सराहनीय, उत्कृष्ट एवं रचनात्मक कार्य करने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय तथा स्थानीय स्तर पर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करते आ रहे हैं। पिछले वर्ष 2019 में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय कलाकार कलाश्री से सम्मानित एवं फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की गुरु श्रीमती लता सुरेंद्र मुंबई को तथा स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में  सुश्री बिना धुर्वे को दिया गया था। इस वर्ष का राष्ट्रीय स्तर का "नारी शक्ति सम्मान 2020 म.प्र." सम्मान 22000 महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा भारत की हस्तशिल्प कलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु राजस्थान बाड़मेर की श्रीमती रूमा देवी को दिया जाना तय हुआ है। कोविड-19 के कारण यह कार्यक्रम सार्वजनिक ना करते हुए वेबीनार के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। श्री

श्रीमती रूमा देवी बाड़मेर राजस्थान को दिया जाएगा "नारी शक्ति सम्मान 2020 म.प्र. सम्मान

दरबार ने बताया कि श्रीमती रूमा देवी से उनकी मुलाकात नई दिल्ली में 2019 के आदि महोत्सव  में हुई थी वैसे तो रूमा देवी के कार्यों से हम पहले से परिचित थे, किंतु उनसे मिलकर उनके संघर्षों और उनके कार्यों  को नजदीक से जाना। आज रूमा देवी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल , एक आदर्श है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तथा वर्तमान में ट्राइब्स इंडिया की एंबेस्डर भी है। कुछ समय पूर्व अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में हॉट सीट पर फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ रूमा देवी साथ आई थी। रूमा देवी को सम्मान देना हमारे लिए गौरव की बात है।


इस कार्यक्रम को फेसबुक पर लाइव भी देखा जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post