जिले में साढ़े 17 इंच वर्षा | Jile main sade 17 inch varsha
जिले में साढ़े 17 इंच वर्षा
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 9 अगस्त की सुबह 8.00 बजे तक करीब 438.6 मिलीमीटर (साढ़े 17 इंच) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अगस्त की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जावरा में 4 मिलीमीटर, पिपलौदा में 2 मिलीमीटर, बाजना में 4 मिलीमीटर रतलाम में 7 मिलीमीटर, रावटी में 5 तथा सैलाना में 4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 781.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
Comments
Post a Comment