उज्जैन शहर मे टोटल लॉकडाउन रविवार को दिखाई दिया
उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन शहर की सभी सड़कें सुनी रही। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर गिनती के ही वाहन दिखाई दिए। एहतियात के तौर पर शहर के विभिन्न चौराहों और ब्रिज पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान आवश्यक कार्य होने पर कुछ लोग घरों से बाहर भी निकले।
शहर को कोरोना करने की पहल में रविवार को टोटल लॉकडाउनरहा। शनिवार रात 10 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। शनिवार रात के बाद रविवार सुबह से ही शहर के मुख्य चौराहों और ब्रिज के दोनों और पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। लॉकडाउन के चलते शहर के सभी बाजार और दुकानें पूर्ण रूप से बंद थी। हालांकि रविवार के लॉकडाउन में हॉस्पिटल मेडिकल स्टोर और तय समय पर दूध बेचने वालों को छूट दी गई थी। रविवार को लॉक डाउन होने के कारण गिनती के ही वाहन चालक सड़कों पर दिखाई दिए। लेकिन दोपहर होते-होते सड़कें पूरी तरह से वीरान नजर आई। लॉकडाउन होने के बावजूद कुछ लोग तफरी करने के लिए बाहर निकले थे। लेकिन उन्हें पुलिस ने वापस अपने घरों की ओर रवाना कर दिया।
Tags
ujjen