साध्वी पुष्पा श्री जी मासा की पुण्यतिथि तप जप के साथ राजहेमेन्द्र पुष्प आमिलखाता भवन पर मनाई गई
झाबुआ। (अली असगर बोहरा) - गच्दादिपति आचार्य भगवंत हेमेन्द्रसुरीश्वरजी मासा की सुशिष्या परम पूज्य साध्वीवर्या तपस्वी रत्ना सरलमना साध्वी ’पुष्पा श्री जी’ महाराज साहब की 20वीं पुण्यतिथि पर 1 जुलाई 2020 को जप तप के राजहेमेन्द्र पुष्प आमिलखाता भवन पर मनाई गई। वही उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप के साथ गुरूदेव के जाप के साथ मनाई गई। बुधवार 1 जुलाई 2020 दोपहर 11.30 बजे आमिल कार्यक्रम किया गया जिसके लाभार्थी अशोक कुमार समरथमलजी राठौड़ परिवार रहा। 20 आयम्बिल हुये माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित एवं धूप दीप मनोहर मोदी,सुरेन्द्र कांठी, दिलिप जैन,यतिन्द्र राठौर द्वारा किया गया। आमिल की आराधनो में पहली बार 8 वर्ष की बालिका कु. हिया यतिन्द्र राठौर ने की इसी साथ ही लुभांश राठौर, अंतिम राठौर, निता कोठारी, एवं सस्ती राठौर भी सम्मिलित हुये। जीवनबाला जैन ने सभी तपस्वीयो को प्रभावना वितरण की।
Tags
jhabua

