नगर की बेटी के निधन पर हर किसी की आँख हुई नम, सभी वर्गों के लोगो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | Nagar ki beti ke nidhan pr har kisi ki ankh hui nam

नगर की बेटी के निधन पर हर किसी की आँख हुई नम, सभी वर्गों के लोगो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नगर की बेटी के निधन पर हर किसी की आँख हुई नम, सभी वर्गों के लोगो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - मोत ओर जिंदगी से जूझ रही नगर की एक बेटी को बचाने के लिए हजारों लोग  दुआएं, प्राथनाएं कर रहा था, वही समाज के विभिन वर्गो के प्रमुखों, गणमान्य नागरिको द्वारा अपने अपने स्तर से प्रयास कर हरपल उसे बचाने की मदद में लगा हुआ था। फिर कहते है कि होनी को कोई टाल नही सकता, जो भाग्य में लिखा है वह होकर रहेगा। करीब एक माह से इंदौर के एक अस्पताल में जिंदगी और मोत के बीच संघर्ष कर मेदिनी चौहान 15 वर्ष ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। जैसे ही बेटी मेदिनी के निधन की खबर मिली, वैसे ही पूरे नगर में शोक की लहर छा गई। बेटी के इस तरह से छोड़कर चले जाने से हर कोई दुखी था। 


*हर वर्गो के लोगो ने किए सामूहिक प्रयास*

उल्लेखनीय है कि मेदिनी पिता राजेन्द्र चौहान कालका माता मंदिर निवासी एक बीमारी एनीमिया से पीड़ित थी। उसका हर माह इंदौर ओर बड़ोदरा में रक्त बदला जाता था। इस बार उसका उपचार इंदौर के एसआरजे सीबीसीसी अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सको ने मेदिनी को बीएमटी करने की सलाह दी थी। कुछ ही दिनों में उसका आपरेशन भी होने वाला था। चिकित्सको ने ऑपरेशन के लिए करीब 20 लाख रुपये की राशि का खर्चा बताया था। इतनी बड़ी राशि को जुटाने को लेकर माता-पिता मजबूर हो गए। नगर के जागरूक लोगो ओर मीडिया के लोगो को पता चला तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बेटी मेदिनी को बचाने के लिए राशि एकत्रित करने का अभियान चलाया गया। इस नेक काम मे सभी समाज के लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ओर जिससे जो बना उसने जनसेवा के रूप में आर्थीक रूप से मदद की।नगर के इतिहास में यह पहला अवसर था जिसे नगर की बेटी को बचाने के लिए सभी वर्गों के लोग एकता रूपी चेन में बंधते गए। नगर के सभी समाजजनों ने बेटी को बचाने के लिए आर्थिक मदद, सामूहिक दुआएं ओर प्राथनाएं भी की। मगर अफसोस कि ईश्वर और रब की मर्जी के आगे किसी की महि चलती है। अंततः नगर की बेटी मेदिनी चौहान सब को छोड़कर चली गई। शाम चार बजे मेदिनी का अंतिम संस्कार स्थानीय पंचेश्वर मंदिर मुक्ति धाम पर किया गया। मेदिनी के निधन पर विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक कलावती भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  महेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, उपाध्यक्ष सन्तोष मकु परवाल, ओमप्रकाश राठौर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी, गोपाल मेलाना, अशोक ओझा, प्रभारी शहर काजी सैयद हनीफ मियां सहित ब्राह्मण समाज, राठोड़ समाज, मुस्लिम समाज, जेन समाज, राजपूत समाज, बोहरा समाज, माली समाज एवं विभिन्न समाज के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post