कानपुर शूटआउट का मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन में किया सरेंडर | Kanpur shootout ka most wanted vikas dubey giraftar

कानपुर शूटआउट का मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन में किया सरेंडर


इंदौर/उज्जैन। कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गौरतलब है कि गैंगस्टर विकास दुबे की पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश पुलिस सर्चिंग कर रही थी उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली उसके पश्चात आज अचानक विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में समर्पण कर दिया यह एक चौंकाने वाली खबर है।

कानपुर शूटआउट का मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन में किया सरेंडर

                     



Post a Comment

Previous Post Next Post