जिला राजपत्रित अधिकारी संघ गठित | Jila rajpatrit adhikari sangh gathit

जिला राजपत्रित अधिकारी संघ गठित

जिला राजपत्रित अधिकारी संघ गठित

रतलाम (यूसुफ अलो बोहरा) - रतलाम जिला राजपत्रित अधिकारी संघ का गठन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के संरक्षण में संघ के  अध्यक्ष श्री आर.एन. केरावत द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया है।

जिला राजपत्रित अधिकारी संघ के सचिव पद पर जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार मनोनीत किए गए हैं। कोषाध्यक्ष जिला कोषालय अधिकारी श्री विनय भूरिया रहेंगे। शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आर. के. माथुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, इनमें चिकित्सक डॉ. योगेश निखरा, प्राध्यापक डॉ. मंगलेश्वरी जोशी, डीपीओ श्रीमती विनीता लोढ़ा तथा प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री सुभाष कुमावत सम्मिलित है। संघ के संयुक्त सचिव व्याख्याता श्री राजेंद्र अग्रवाल तथा सहसचिव सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी एवं सीईओ जनपद जावरा श्री आरबीएस दंडोतिया हैं। संघ के सहकोषाध्यक्ष व्याख्याता श्री अरविंद गुप्ता, विधिक सलाहकार जिला अभियोजन अधिकारी श्री अनिल बादल, मिडिया सलाहकार जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री शकील अहमद खान एवं प्रवक्ता व्याख्याता श्री गिरीश सारस्वत मनोनीत किए गए हैं।

संघ के कार्यकारिणी सदस्यों में एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री प्रवीण फुलपगारे, उपसंचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग श्री अमरसिंह मोरे, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री अनूप मिश्रा, चिकित्सक डॉ. प्रमोद प्रजापति, प्राचार्य डाइट डॉ. नरेंद्र गुप्ता, सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण देवड़ा, सहायक संचालक जनजाति कार्य विभाग श्री अकील खान, प्राचार्य श्री संजय निर्मल प्रसाद, प्राचार्य श्रीमती ममता अग्रवाल, प्राचार्य श्री राजेंद्र बोस, प्राचार्य सुश्री प्रीति जैन, व्याख्याता श्री वीरेंद्र मिंडा, व्याख्याता श्री योगेश पाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के.के. पचौरी, प्रधानाध्यापक श्री शैलेंद्र शीतूत शामिल किए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post