डिंडौरी के शहपुरा थाना अध्यक्ष पर महिला आरक्षक ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप | Dindori ke shahpura thana adhyaksh pr mahila arakshak ne lagaya chhed chhad ka arop

डिंडौरी के शहपुरा थाना अध्यक्ष पर महिला आरक्षक ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

डिंडौरी के शहपुरा थाना अध्यक्ष पर महिला आरक्षक ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - जिले के शहपुरा थाना अध्यक्ष के पद पर पदस्थ हेमंत बर्वे के खिलाफ महिला पुलिस आरक्षक ने घर में घुसकर छेड़खानी करने व मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता महिला आरक्षक ने कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत की है, लेकिन आरोपित थाना अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने की बजाय पुलिस महकमा उसे बचाने में देर रात तक जुटा हुआ था। 

पीड़िता की मानें तो थाना अध्यक्ष हेमंत बर्वे उसके साथ शादी करने के लिए लंबे समय से दबाव बना रहा था और शुक्रवार की देर शाम हेमंत बर्वे पुलिस लाइन स्थित आवास में जबरन घुस आए और महिला आरक्षक के साथ छेड़छाड़ करने लगे।


महिला का आरोप है कि शादी से इंकार करने पर थाना अध्यक्ष ने महिला आरक्षक के साथ मारपीट भी की है। महिला संबंधी अपराध में तत्परता दिखाने वाला पुलिस विभाग मामला दर्ज करने की बजाय विशाखा गाईडलाइन का हवाला देते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे थे। महिला आरक्षक ने शिकायत में थाना अध्यक्ष पर उसके सरकारी आवास में घुसकर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया है। शाम 7.30 बजे किसी के घर में जबरन घुसकर महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना पर विशाखा गाइडलाइन की पुलिसिया थ्योरी समझ से परे रही। इसके अलावा महिला आरक्षक को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने में घंटों तक का इंतज़ार कराने को लेकर भी पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में रही।

हेमंत वर्वे के खिलाफ मामला दर्ज करने में लगे सात घंटे का वक्त

डिंडौरी में पदस्थ महिला पुलिस कर्मी द्वारा शहपुरा थाना अध्यक्ष  हेमंत वर्वे के खिलाफ की गई शिकायत पर सात घंटे का वक्त लेते हुए डिंडौरी सिटी कोतवाली में भा.द. वि. की धारा 452,354,294,323,506 के तहत आखिरकार 18 जुलाई की सुबह तीन बजे मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है वहीं मामला पंजीबध होता देख हेमंत बर्वे थाने से फरार हो गये हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post