डीलर व्यापारी संघ के चुनाव मे सारड़ा अध्यक्ष एवं मर्चेंट सचिव निर्वाचित | Dealer vyapari sangh ke chunav main sarda adhyaksh

डीलर व्यापारी संघ के चुनाव मे सारड़ा अध्यक्ष एवं मर्चेंट सचिव निर्वाचित

डीलर व्यापारी संघ के चुनाव मे सारड़ा अध्यक्ष एवं मर्चेंट सचिव निर्वाचित

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - मध्यप्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर ऐसोसिएशन के निर्देश पर जिला डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ के निर्देशन मे आलीराजपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ के आगामी दो वर्षों के लिए नवीन पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सहमति से डीलर व्यापारी संघ का अध्यक्ष सुरेश सारड़ा, उपाध्यक्ष संजय कोठारी, सचिव युसुफ मर्चेन्ट, सहसचिव संजीवसिंह एवं कोषाध्यक्ष पींकेश राठोर एवं गोवर्धन गुप्ता संघ के संरक्षक बनाए गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला किराणा व्यापारी संघ, जिला डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ के पदाधिकारियों सहित सभी वरिष्ठ सदस्यो ने बधाईयां एवं शुभकामना दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post