भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा ग्राम अंबाडा में कार्यकारिणी का गठन किया
छिन्दवाड़ा (शुभम सहारे) - द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र बोधी पाटिल के निर्देशानुसार दिनांक 29/06/2020 को समता बौद्ध विहार अंबाडा गुड़ी में बौद्ध विहार संचालन कार्य के लिए बैठक का आयोजन लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश सचिव रमेश लोखंडे जिला सचिव राजेस सांगोड़े वारिष्ठ समाज सेवक सुरेश ठवरे लल्लन राम बौद्ध की उपस्थिति में किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी की छाया प्रति के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलन पश्चात पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं सामूहिक बुद्ध वंदना कराई गई तत्पश्चात सर्वसम्मति से प्रदेश सचिव रमेश लोखंडे की अध्यक्षता में बौद्ध विहार संचालन हेतु भारतीय बौद्ध महासभा कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष दिनेश सहारे उपाध्यक्ष विनोद बोनेकर महासचिव हरीश चंद प्रजापति सचिव बीके सोंमकुंवर कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रा से सचिव प्रमोद सोंमकुवंर संयोजक लल्लन राम बौद्ध प्रकाश बावने राजेंद्र बावने रामकिशन आनंद भारती राजेश् तावडे राजा राम सहित अन्य अधिकारियों को कार्यकारिणी घोषित की गई।
Tags
chhindwada