श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में कल 10 केंद्रीय श्रम संगठनों का विरोध प्रदर्शन | Shramik virodhi nitiyo ke virodh main kal 10 kendriya

श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में कल 10 केंद्रीय श्रम संगठनों का विरोध प्रदर्शन

श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में कल 10केंद्रीय श्रम संगठनों का विरोध प्रदर्शन

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - 3 जुलाई शुक्रवार   को  देश भर में श्रमिको के रोजगार, प्रवासी श्रमिक ,काम के घंटे ,वेतन , स्वस्थ्य,लगातार श्रमिक विरोधी नीतियो कानूनों में संशोधन का लगातर विरोध कर उसे रोकने का प्रयास किया  जा रहा है। संयुक्त ट्रेड यूनियन के  नेता  यशवंत पैठनकर ने बतलाया   सभी १० केंद्रीय श्रम संगठन के सयुक्त संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर आयोजन किया जा रहा है।वर्तमान परिस्थतियों में सोशियल डिस्टेंस  के निर्देश का पालन करते हुए यह प्रदर्शन किया  जा रहा है । सभी श्रमिक अपने अपने स्थान पर तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन  मैं भाग लेंगे।   इसके  फोटो ग्रुप में शेअर कर  शासन तक पहुंचाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संयुक्त ट्रेड यूनियन के  सभी पदाधिकारियों ने सभी  श्रमिक बंधुओं से अपील करते हुए सहयोग  कर  सभी श्रमिक इसमें हिस्सा लेकरआंदोलन  को सफल बनावे।


Post a Comment

Previous Post Next Post