जिले में अब तक लगभग 11 इंच से अधिक वर्षा दर्ज | Jile main ab tak lagbhag 11 inch se adhik varsha darj
जिले में अब तक लगभग 11 इंच से अधिक वर्षा दर्ज
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 15 जुलाई की सुबह 8.00 बजे तक करीब 282.6 मिलीमीटर (11 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान आलोट विकासखंड में 1 मिलीमीटर, जावरा में 20 मिलीमीटर, ताल में 19 मिलीमीटर, रावटी में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Comments
Post a Comment