सर्वे कर किसानों को हुई फसल क्षति का आंकलन करने के निर्देश - कलेक्टर | Sarve kr kisano ko hui fasal shati ka anklan krne ke nirdesh

सर्वे कर किसानों को हुई फसल क्षति का आंकलन करने के निर्देश - कलेक्टर

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर/नेपानगर को दिये निर्देश


बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - मानसून आगमन के फलस्वरूप जिले में कल शाम तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई। भू-अभिलेख अधीक्षक से प्राप्त जानकारी अनुसार कल 1.4 मिली औसत वर्षा दर्ज की गई है। देर शाम चली तेज हवाओं से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में केले की फसल को नुकसान/क्षति पहुंचने की जानकारी जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह को प्राप्त हुई है। 

जिसे प्राथमिकता में रखते हुए जिला कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर/नेपानगर को तत्काल सर्वे कार्य करने एवं पात्रता के आधार पर संबंधित किसान को मुआवजा देने के निर्देश दिये है इन्हीं निर्देशों के तारतम्य में जिले के समस्त पटवारियोें, कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post