पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया | Podharopan kar vishv paryatan divas manaya

पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

थांदला। (कादर शेख) - अप्राकृतिक आपदा कोरोना महामारी ने विश्व को झकझोर कर रख दिया है। यह अवसर मानव को अपनी गलतियों को समझकर उसे सुधारने का है। हालांकि शासन प्रशासन भी इस ओर ध्यानाकर्षण करवाता रहता है तभी उसने अनेक नए पर्व ईजाद कर लिए है। व्यस्तता भरें वातावरण में सरकारी महकमा व सामाजिक संगठन इन पर्व को खूब मनाता है तो अनेक समाजसेवक भी यह मौका नही चुकते। बात अगर विश्व पर्यावरण दिवस की की जाए तो इस धरा पर शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो प्रकृति की मनोहारी छटा से प्रभावित होकर उससे प्रेम ना करें। थांदला में सामाजिक युवा मनोहरदास चौहान, पवन नाहर, महेंद्र उपाध्याय, अमित (लाला) त्रिवेदी अपनी कर्तव्यनिष्ठता का निर्वहन करते हुए पर्यावरण के लिए समय निकालकर पाम, निम्बू, अशोक, गुलाब आदि अन्य पौधों का रोपण कर पर्यावरण बचाव देश बचाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पूर्व एसडीएम एस एन दर्रो को दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा तहसील कार्यालय में आज से तीन वर्ष पूर्व किये पौधारोपण की जानकारी दी। ज्ञातव्य है कि थांदला पर्यावरण प्रेमी समाजसेवक के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाते हुए पूर्व एसडीएम दर्रो ने अपने कर्तव्य स्थल तहसील कार्यालय थांदला परिसर के अंदर व बाहर सैकड़ो पौधे लगाए थे जो आज बड़े हो गए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post