कमलनाथ का अपमान नही सहा जायेगा, कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय में दिया सांकेतिक धरना, सौपा ज्ञापन | Kamalnath ka apman nhi saha jaega

कमलनाथ का अपमान नही सहा जायेगा, कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय में दिया सांकेतिक धरना, सौपा ज्ञापन

कमलनाथ का अपमान नही सहा जायेगा, कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय में दिया सांकेतिक धरना, सौपा ज्ञापन

सौसर (गयाप्रसाद सोनी) - कमलनाथ का अपमान नही सहा जायेगा कांग्रेस नेता सोपान कोहले ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ तहसील कार्यालय मे दिया सांकेतिक धरना पुतला जलाने वालो पर कार्यवाही की मांग की राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कमलनाथ का अपमान नही सहा जायेगा, कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय में दिया सांकेतिक धरना, सौपा ज्ञापन

कमलनाथजी के खिलाफ कोई गलत बात बोलने की ज़ुर्रत करता है तो ईट का जवाब हम पत्थर से  देंगे कमलनाथजी स्वच्छ छवि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री म कमलनाथ एक स्वच्छ छवि के एवं अपने 40 वर्षों के राजनितिक जीवन मे किसी भी प्रकार के भष्ट्राचार मे व किसी अन्य आरोपों से दूर रहते हुए एक निर्विवादित व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है।


कमलनाथ निरंतर 40 वर्षों से छिंदवाड़ा जिलेवासियो की ही नही अपितु मध्यप्रदेश की एवं देश की जनता के हर सुख दुःख मे साथ देकर उनकी सेवा कर रहै है।गतदिनो  कमलनाथ की सरकार को शिवराज सिंह व अन्य भाजपा नेताओं द्वारा षडयंत्र पूर्वक मध्यप्रदेश की जनता के द्वारा चुनी गयी बहुमत वाली सरकार को गिराकर शिवराज सिंह मध्यप्रदेश की सत्ता मे काबिज हुए हैं। अभी निकट भविष्य में 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना प्रस्तावित है और उन सभी 24 विधानसभाओ मे कमलनाथ की लहर वहा की जनता के बीच मे है!  ऐन केन प्रकारण प्रदेश की जनता मे कमलनाथ की छवि धूमिल करने का कृत्य मध्यप्रदेश के भाजपा के नेताओं द्वारा किया जा रहा है जिसको लेकर हम स्तब्ध है और भाजपा नेताओं के द्वारा प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगाडने की पुरजोर कोशिश कर कमलनाथजी के खिलाफ षडयंत्र पूर्ण वातावरण का निर्माण किया जा रहा है।  अतः महोदय जी से निवेदन है कि जितने भी जगह कमलनाथ के नाम से मध्यप्रदेश मे पुतले जलाये गये उन सभी पर कानुनी कार्यवाही की जावे।

हम कमलनाथ के द्वारा पिछले 40 वर्षो से निरंतर किये गयें देश सेवा व विकास कार्यों से काफ़ी प्रभावित है और भविष्य मे और ऐसे किसी षडयंत्र की पुनरावृत्ति यदि कोई करेंगा तो हम ईट का जवाब पत्थर से देंगे। अति आवश्यक कार्यवाही हेतु राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया नेता अशोक मानापुरेजी सुरेश बुटेजी जनपद सदस्य संदीप भकने आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post