अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ दिल्ली से जरूरतमंद परिवारों की सेवा के लिये आई खाद्य सामग्री वितरण
झाबुआ। (संदीप बरबेटा) - अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ दिल्ली व आर्य गुरुकुल रानी बाग दिल्ली- 34 से जरूरतमन्दों के लिये प्राप्त खाद्य सामग्री थांदला तहसील के ग्राम काकनवानी व बालवासा स्थित सेवाश्रम इकाई के चयनित गाँवो फलियों आदि के 200 से अधिक जरूरतमंद आदिवासी परिवार के लोगों को मास्क आदि के साथ वितरित की गई। वितरण समारोह में सेवाश्रम थांदला के अध्यक्ष समाज सेवी विश्वास सोनी , आश्रम संचालक आचार्य दयासागर, कोषाध्यक्ष गुलाबसिंह आर्य, कड़वा कटारा, रमेश बारिया, मलसिंह भगत, दयाल सिंह आर्य, सुजीत भंवर तथा अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे। गुलाबसिंह आर्य ने ग्राम वासियों को सेवाश्रम के कार्यों को बताते हुए सेवाश्रम मुख्यालय दिल्ली व आर्य गुरुकुल रानी बाग के पदाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गौरतलब है कि झाबुआ जिले की सबसे पुरानी समाज सेवी संस्था महर्षि दयानंद सेवाश्रम अध्यक्ष विश्वास सोनी के मार्गदर्शन में कोरोना के प्रारंभिक काल से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा करता रहा है।
Tags
jhabua