जन्मदिन केक लेकर घर पहुंचा प्रशासन का अमला, फिर मनाया बालक का जन्मदिन
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - इन दिनों कोरोना महामारी को लेकर जिले में लॉक डाउन ओर कर्फ्यू का दौर चल रहा है। ऐसे में प्रशासन का अमला मुस्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहा है। जहां एक ओर प्रशासन अनावश्यक आने-जाने वालों से सख्ती से पेश भी आ रहा है ओर अस्थाई जेल में डालने की प्रकिया कर रहा है। वही दूसरी ओर प्रशासन के अमले द्वारा लोगो की खुशी का भी ध्यान रखा जा रहा है। ताकि इस मुश्किल के समय में कोई उदास न रहे। इसी कड़ी में गत गुरुवार शाम को नगर के साईं सिटी कालोनी निवासी महेश वाणी अपने बालक निकुंज के जन्मदिन का केक लेने के लिए बाजार में निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रशासन अमले ने उन्हें जारी लॉक डाउन ओर कर्फ़्यू का हवाला देकर महेश वाणी को उसके घर रवाना कर दिवा। श्री वाणी अपने घर सांई सिटी मायूस होकर चला गया। कुछ देर बाद प्रशासन का अमला सायरन बजाता हुआ सांई सिटी कॉलोनी पहुंचा। कालोनी के रहवासी असमंजस में पड़ गए कि आखिर पुलिस यहां क्यों आई है, आखिर क्या माजरा है..? गाड़िया महेश वाणी के घर पर जाकर रुक जाती है। गाड़ी में से नायाब तहसीलदार शशांक दुबे, यातायात प्रभारी सुभाष सतपरिया, शिवम गोस्वामी सहित यातायात का स्टाफ़ बालक निकुंज के जन्मदिन का केक लेकर निकलते है। यह सब देखकर वाणी परिवार की खुशी का ठिकाना ही नही रहता है। इस काम को लेकर वाणी परिजनों ने प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशासन के अमले की मोजुदगी में वाणी परिवार ने निकुंज का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। साथ ही बालक के दीर्घायु होने की कामना की।
Tags
jhabua

