थाना प्रभारी संजय रावत तथा एसडीओपी बबीता बामनिया द्वारा किया गया मानव हित का एक नेक कार्य
जिसकी संपूर्ण क्षेत्र में हो रही प्रशंसा
पेटलावद (संदीप बरबेटा) - कोरोना वायरस महामारी के चलते संपूर्ण पेटलावद विधानसभा को जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन कर दिया गया है, इसके अंतर्गत पुलिस प्रशासन संपूर्ण क्षेत्र की निरंतर पेट्रोलिंग कर रहा है, पेटलावद तहसील के अंतर्गत पेट्रोलिंग करते हुए एसडीओपी बबीता बामनिया तथा पेटलावद थाना प्रभारी संजय जी रावत जब सारंगी होते हुए जामली तरफ जा रहे थे तब उन्हें सड़क पर एक 80 वर्ष बुजुर्ग महिला रोड पर बैठी हुई रोती हुई दिखाई दी, उन्होंने गाड़ी रुकवाई तथा उस महिला से पूछा कि तुम क्या कर रहे हो तो उस महिला ने रोते हुए बताया कि मैं बीमार हूं तथा मैं जामली से पेटलावद अस्पताल जा रही हूं, मुझे कोई भी अस्पताल नहीं छोड़ रहा था तो मैं अकेली ही पैदल अस्पताल के लिए निकल गई,
उस बुजुर्ग महिला की ऐसी स्थिति देखकर पेटलावद थाना प्रभारी संजय जी रावत तथा एसडीओपी मैडम द्वारा उस महिला को एक प्राइवेट वाहन से पेटलावद सामुदायिक चिकित्सा केंद्र अपने जवान के साथ पहुंचाया तथा उक्त महिला को अस्पताल में एडमिट करवा कर उसका इलाज करवाया, मानवता के इस नेक कार्य की जनता प्रशंसा कर रही है,क्योंकि पुलिस प्रशासन के सख्त रूप के साथ एक मानवता का रूप भी लोगों को देखने को मिला,
आज तक 24 की पूरी टीम पुलिस प्रशासन द्वारा इंसानियत के नाते किए गए कार्य की बहुत प्रशंसा करती है , तथा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देती है ।
Tags
jhabua



