राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा छात्र छात्राओं के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही
पेटलावद (संदीप बरबेटा) - कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते पेटलावद चिकित्सक, पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन सभी अपना कार्य आम जनता की रक्षा और सेवा हेतु अपना कार्य जवाबदारी से कर रहे हैं,
इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पेटलावद द्वारा लॉक डाउन के अंतर्गत पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को सतर्कता हेतु प्रेरित कर रहे हैं, लॉक डाउन के बढ़ने के अंतर्गत
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पेटलावद द्वारा पेटलावद नगर के प्रतिभावान छात्र छात्रों के लिए 6 विषय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है*
*जोकि शालेय एवं महाविद्यालय विद्यार्थी हेतू*प्रतिभा खोज प्रतियोगिता* का आयोजन पेटलावद नगर में किया जा रहा है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पेटलावद का मुख्य उद्देश्य
लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करने हेतु पेटलावद नगर की प्रतिभाओं की खोज करना है, इस हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पेटलावद द्वारा निम्न प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28-4-2020 से 1-5-2020 तक नियम के आधार पर किया गया है
प्रतियोगिता तथा नियम इस प्रकार बताए गए हैं उसके अनुसार ही प्रतियोगी को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है
* *संदेश लेखन ( विषय :- स्वदेशी वस्तु के उपयोग पर आधारित)*
कोई संदेश कागज पर अपने हाथों से लिखे
* *चित्रकला प्रतियोगिता* ( विषय :- कोरोना संक्रमण पर )
* *पेपर क्रॉप्ट ( कागज शिल्प )*
स्वयं द्वारा बनाई गई कागज की कोई भी कलाकृति का चित्र भेजे
* *संस्कृति बोध*
हिंदी मास, छः ऋतुएँ, चार धाम, नदी, पर्वत,आदि सभी एक कागज पर लिखे , सम्भवतः याद करके लिखे
* *प्रतिभा दर्शन*
स्वयं की कोई भी प्रतिभा का वीडियो बनाकर भेजे।
* *महापुरुष बनो प्रतियोगिता*
किसी भी महापुरुष की वेशभूषा में तैयार हो कर फोटो भेजे।
* *समूह या एकल गीत प्रतियोगिता*
कोई भी एक राष्ट्रीय गीत या भजन का वीडियो बनाकर भेजे।
*नियम :-*
1} आयोजन केवल पेटलावद नगर के लिए है।
2} सभी प्रविष्टिया 7049735220, 9981555844, 7898524249 उपरोक्त नंबर पर व्हाट्सएप करे।
3} प्रविष्टियो में नाम, पता, कक्षा, मो. नं, एवं भारत माता की जय अनिवार्य रूप से अंकित करे।
4} प्रविष्टिया मंगलवार दिनांक 28 अप्रैल 2020 से 1 मई 2020 तक व्हाट्सएप मो नं पर जमा करवाए।
5} कोई भी प्रतियोगी कोई तीन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है।
6} पुरुस्कार लॉकडाउन समाप्त होने के पश्चात वितरित किये जायेंगे।
संपर्क सूत्र :- 7049735220, 9981555844, 7898524249
Tags
jhabua
