मनरेगा के मजदूरों को कार्यस्थल पर जाकर किया सेनेटाइजर, मास्क का वितरण
उमरेठ (दिनेश दुर्गादास साहू) - कोरोना वायरस के चलते जहां पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है वहीं आजीविका चलाने मजदूर मनरेगा में मजदूरी कर रहे हैं। उमरेठ तहसील मुख्यालय में स्थानीय निकाय ग्रामपंचायत प्रशासन के अधिकारी ऐसे मजदूरों को जगह-जगह उनके कार्यस्थल पर पहुंचकर उन्हें सेनेटाइजर एवं मास्क का वितरण कर उनको सामाजिक दूरी बनाकर मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज 23 अप्रैल को उमरेठ तहसीलदार मीना दशरिया, नायब तहसीलदार पूर्णिमा भगत, हल्का पटवारी विजय सोनी, ने उमरेठ में चल रहे निर्मल नीर निर्माण कार्य मे मजदूरी कर रहे मजदूरों को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कर कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में जानकारियां दी।
Tags
chhindwada