जिले में कोरोना महामारी का पहला मरीज मिला
निजी अस्पताल में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव निकली
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - बुरहानपुर जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) ने दस्तक दे दी है। मलकापुर निवासी लगभग 50 वर्षीय एक महिला कोरोना पाजीटिव पाई गई है। महिला को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था संदिग्ध होने पर इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 21अप्रैल मंगलवार को देर शाम आई रिपोर्ट में यह महिला पाजीटिव पाई गई है। इस केस के सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है।
महिला के साथ उसके पति का सेंपल जांच हेतु भेजा गया था,जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। यह जानकारी स्वास्थ अधिकारी बुरहानपुर डॉ विक्रमसिंह वर्मा द्वारा दी गई।
Tags
burhanpur
