देश व्यापी लॉक डॉउन होन के चलते इस वर्ष सामूहिक रूप से नहीं मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती हर वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर समाजजनों पारंपरिक रूप से मनाया जाती है। नगर ब्राह्मण समाज के हर्ष भट्ट सुनील शर्मा एवं अश्विन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के समाज के संरक्षक पंडित विद्याराम शर्मा ,डा. केके त्रिवेदी, पंडित राजेंद्र जोशी, पंडित भागवत शुक्ला, श्रीमती सुशीला भट्ट, महिला पदाधिकारियों एवं सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य गणों एवं युवा संगठन द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप चल रहा है, पूरे देश में लॉक डॉउन 3 मई तक के लिए लागू कर दिया गया है । झाबुआ में धारा 144 लागू भी लागू है । कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना जरूरी हो गया है। इस कारण इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजित नही किया जा सकेगा ं। सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवा संगठन के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को निरस्त करने का निर्णय लिया है ,साथ ही उन्होंने सभी समस्त समाजजनों से अपील की है कि अक्षय तृतीया के रोज भगवान परशुराम की घर में ही विधि विधान से पूजा अर्चना करें एवं दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल की शाम को अपने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर दीपक जलाकर भगवान परशुराम जयंती को मनाए तथा लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करें। अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं घर पर रहे घर पर रहकर करोना संक्रमण से मुक्ति के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना करे ।
Tags
jhabua
