अनुविभागीय अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा साईं चौराहा पर सघन चेकिंग | Anuvibhagiy adhikari evam police prashasan dvara sai chauraha

अनुविभागीय अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा साईं चौराहा पर सघन चेकिंग

अनुविभागीय अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा साईं चौराहा पर सघन चेकिंग

मेघनगर (जियाउल हक क़ादरी) - प्रशासन अल सुबह मुस्तैदी से पुरे नगर में सघन पूछताछ करते दिखाई दिया स्थानीय साईं चौराहे पर अनुविभागीय अधिकारी पराग जैन एवं थाना प्रभारी कौशल्या चौहान के नेतृत्व में यूक्को बैंक पर ग्रामीणों की भीड़ को असुविधा और सोशल डिस्टेंसी को लेकर बैंक और खाता धारको को समझाईस भी दी गई इसके साथ ही आते जाते  वाहनों की सघन चेकिंग के साथ पूछताछ कर बिना परमिसन दौड़  रहे वाहनों को थाने ले जाया गया दिन चढ़ते चढ़ते भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया परंतु अपनी जिम्मेदारीयों को दृढ़ता से लगातार निर्वहन जारी रखा कोरोना से बचाव के लिये हर संभव प्लान पर लगातार कार्य किया जा रहा हैं ऐसी सतर्कता को देखते हुए प्रशासन की तारीफ नगरवासियों द्वारा स्थानीय सोशल मीडिया पर प्रेषित भी की जा रही हैं अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया हमारा कार्य में सख़्ती के साथ किसी असुविधा धारक को की समस्याओ का समाधान भी जरुरी हैं लाकडॉउन पार्ट -2 में हर प्रकार से नजर रखी जा रही हैं साथ ही जरुरतमंदो का भी समाधान किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post