पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने की भगोरिया पर्व में शिरकत | Purv kendriya mantri va jhabua vidhayak kantilal bhuriya ne ki bhagoriya parv

पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने की भगोरिया पर्व में शिरकत

पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने की भगोरिया पर्व में शिरकत

काकनवानी (कौस्तुभ व्यास) - आदिवासी समाज का पर्व भगोरिया रविवार को ग्राम काकनवानी मे ग्रामीणो ने उल्लास उमंग मोज मस्ती के साथ मनाया गया होली से पहले आने वाले हाटबाजारो की रौनक यह पर्व भगोरिया आदिवासी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक अपनी पारम्परिक  व आधुनिक वेशभूषा के साथ ढोल मॉदल  बजाते और एक जेसे परिधानो मैं नजर आते हैं यूवतियॉ व महिलाओं मैं भी  खुशी का माहौल रहता है और वे भी परम्परागत तरीके से भगोरिया मनाती है 

पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने की भगोरिया पर्व में शिरकत

कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों द्वारा निकाली गई गेर  वही दोनों दलो द्वारा काकनवानी मै गेर निकाली गई । कांग्रेश की  गेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, थादंला विधायक वीरसिह भूरिया, प्रकाश राका ,कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जसवंत भाभर, कालुसिंग नलवाया, चेनसिंग डामोर, राजेश डामोर ,मनिष बघेल ,अक्षय भट्ट,जितेन्द्र धामन सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post