मछली और उसके उत्पाद कोरोना वायरस से मुक्त | Machli or uske utpad corona virus se mukt

मछली और उसके उत्पाद कोरोना वायरस से मुक्त 

मछली और उसके उत्पाद कोरोना वायरस से मुक्त

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - कोरोना वायरस (कोविड-19) के बारे में सोशल मीडिया पर मेसेज प्रसारित हो रहे है कि मछली और उसके उत्पाद कोरोना वायरस को फैलाने में सहायक है। अधिक जानकारी देते हुए मत्स्य विभाग के सहायक संचालक ए.एस.भट्नागर ने बताया कि ऐसे अनेक लोग जो बुरहानपुर जिले के अंतर्गत मछली और उसके उत्पाद पर आधारित व्यवसाय करते है तथा जीवन यापन करते है। मछली से उपभोक्ताओं को प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ प्राप्त होते है। कोरोना वायरस संबंधी प्रसारित होने वाले मेसेज से उपभोक्ताओं को प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थो से वंचित रहने की संभावना है। 

भारत सरकार द्वारा भी इस संबंध में सभी राज्यों के संचालक मत्स्योद्योग को पत्र के माध्यम से रोकथाम और नियंत्रण करने के लिए निर्देशित किया है। अब तक प्राप्त अधिकृत और आधिकारिक जानकारी अनुसार यह वायरस मानव से मानव में फैलता है। मछली और इसके उत्पाद पूरी तरह इसके प्रभाव से मुक्त है। मछली व मछली के उत्पाद उपयोग योग्य है। श्री भट्नागर ने बताया कि ताजे और अच्छी तरह से पके हुए मछली और इसके व्यंजन ही उपयोग किये जाना स्वास्थ्यवर्धक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post