जेल में बंदियों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दी गई | Jail main bandiyo ko corona virus se sambandhit jankari di gai

जेल में बंदियों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दी गई

जेल में बंदियों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दी गई

मनावर (पवन प्रजापत) - उप जेल मनावर में  सामाजिक कार्यकर्ता और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर  श्री विश्वदीप मिश्रा द्वारा जेल में बंद बंदियों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दी गई मिश्रा ने   बंदियों को दुनिया में किस प्रकार महामारी फैल रही है किस प्रकार भारत में सावधानी और बचाव के उपाय किया जा रहे हैं आदि जानकारियों से अवगत कराया उन्होंने बंदियों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ सभी  बंदियों को दिन में कम से कम 10 बार साबुन या डेटॉल से हाथ धोना साफ सफाई रखना की जानकारी दी गई है    श्री संजय परमार सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि ऐसे 16 बंदी जिनकी सजा 5 वर्ष से कम थी उन्हें  45 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है इस अवसर पर मुख्य प्रहरी रेमसिंह मूवेल प्रहरी श्री सचिन यादव श्री महेन्द्र अजनारे श्री समरसिंह मण्डलोई श्री भारत पटेल श्री सुनील देसाई  जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post