करीब 200 किलो चांदी के साथ पुलिस ने पकड़ा
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसमें एक वाहन से करीब करीब 200 किलो के लगभग चांदी पकड़ी है साथ ही साथ उसमें सोने के बने गहने भी है।
ट्राफीक अधिकारी कोमल मीणा ने बताया की फुलमाल पर पेक बोलेरो को पकड़ा और चैकिंग की गयी तो अंदर पेक की गयी चांदी और सोना मिला। अन्दाजन करीब 200 किलो के आसपास चांदी हो सकती है वहीं इसके साथ सोना भी है। कोतवाली झाबुआ में पकड़ी गयी चांदी और सोने का आंकलन किया जा रहा है। जानकारी में पुलिस ने बताया कि सोने चांदी का परिवहन करने वालों के पास जितना समान मिला है उसका उतना बिल उनके पास नहीं है।
Tags
jhabua

