विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया सीसी रोड का लोकार्पण
बरमण्डल (नीरज मारू) - क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने रविवार को खूंटपला में 5.42 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया तत्पश्चात विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गोपालकृष्ण गौशाला खूंटपला का अवलोकन किया। सर्वप्रथम विधायक ग्रेवाल ने गौपूजन किया । गौशाला समिति व ग्रामीणों द्वारा विधायक ग्रेवाल का पुष्पहारों व साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल मारू , पर्यावरण प्रेमी रामकरण पटेल , बरमण्डल मंडलम अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार , मोहनलाल गुर्जर , नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल चौधरी , बाबूलाल चौधरी , राजेन्द्र भारती , रामलाल गामड़ सरपंच , मेहरबानसिंह झाला मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत गौशाला अध्यक्ष भेरूलाल मालवीया , नंदराम गामड़ , वरदीचंद मारू , मुन्नालाल जाट , प्रेमचंद मालवीय , धुलचंद श्रीकार , मिश्रीलाल मालवीय , दशरथ जाट , दिनेश ग्रेवाल , जगदीश जाट , डॉ मांगीलाल श्रीकार , सुखदेव राठौड़ , राकेश कटारा , रामप्रसाद राठौड़ सहित ग्रामीणों ने किया । ग्राम पंचायत खूंटपला की ओर से माध्यमिक , प्राथमिक विद्यालय बाउंड्रीवाल , हाई स्कूल स्वीकृत करने , पानी टैंकर , रेतीखोदरा में आंगनवाडी सहित अन्य कार्यो का मांगपत्र विधायक को सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर ने कहा कि हमारे विधायक प्रताप ग्रेवाल विकास पुरुष है वे निरन्तर विकास के लिए प्रयासरत रहते है । गौसेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल मारू ने कहा कि गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है सभी गौभक्त इसी तरह गौसेवा करते रहे । उपस्थित गौभक्तो से पर्यावरण प्रेमी रामकरण पटेल ने कहा कि गौभक्तो के प्रयासो से खूंटपला गौशाला विराट रूप ले रही है यहां 518 गायों की सेवा की जाती है जो सराहनीय है । पूर्व की सरकार ने मधुशालाएँ तो बहुत खुलवाई वही कमलनाथ सरकार ने गौशाला खोलने का जो निर्णय लिया वो सरकार की गौमाता व गौवंश के प्रति श्रद्धा को प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम में उपस्थित गौभक्तो को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि हमारे हिन्दू समाज मे गौमाता का अपना अलग महत्व है । जिसने गौसेवा की उसकी नैया पार हो जाती है । कमलनाथ सरकार वो सरकार है जो धर्म के नाम पर फसल नही काटती है । विपक्ष पर प्रहार करते हुए विधायक ग्रेवाल ने कहा कि जो धर्म के ठेकेदार बनते है , हिन्दूत्व को अपना वोट बैंक समझते है उनसे पूछो उन्होंने गौमाता , गौभक्तो व हिन्दू समाज के लिए किया ही क्या है । कांग्रेस पार्टी ने कभी धर्म के नाम पर फसल काटने का काम नही किया है। कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र करोड़ीवाल ने किया।
Tags
dhar-nimad


