सरकारी स्कूल में शिक्षक मजदूर का कार्य करवा रहे छात्रों से
आमला (रोहित दुबे) - ब्लाक के शासकीय स्कूलों में हमेशा नए नए मामले प्रकाश में आते रहते है कभी शिक्षकों द्वारा स्कूली समय सारणी का पालन न कर अपने मनमर्जी से आना जाना,छात्र छात्राओं से झूठे बर्तन धुलवाना ,बच्चों से शिक्षक द्वारा बेहरमी से मारपीट व इसी तरह के अन्य ओर भी मामले ,मजदूरों का कार्य छात्रों से करवाने का एक ओर नया मामला ब्लाक के सरकारी स्कूल का सामने आया है ।जानकारी के मूताबिक शिक्षा विकासखण्ड के शासकिय माध्यमिक शाला में पिछले कुछ दिनों से बाउंड्रीवाल के मेंन गेट को लगवाने का कार्य चल रहा है ।जिसमे मिस्त्रियों को गेट फिट करने के कार्य मे लगवाया गया तथा छात्रों को लेबरों की जगह कार्य पर लगा दिया गया ।वही स्कूल के जिम्मेदार शिक्षक उक्त कार्य का निरीक्षण हेतु खड़े रहते है।गौरतलब जो मरम्मत व गेट का काम करवाया गया उसके लिए मजदूर मिस्त्री का लगाने के लिए मद है ।स्कूली मासूम छात्रो को लगाने का कोई प्रावधान नही है ।जो भारी भरकम ऊँचाई वाला गेट स्कूल प्रबंधन द्वारा लगवाया गया वह गिर सकता था जिससे मासूम छात्र दुर्घटना के शिकार हो सकते थे ।लेकिन शिक्षकों को इससे कोई सरोकार नही था मासूम छात्र की जान से ही खिलवाड़ आसानी से कर लिया गया । वही दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया स्कूलों में शिक्षक अपने मनमर्जी के मालिक है ।वही इसके अलावा आसपास के अन्य ग्रामो के अधिकत्तर शासकीय स्कूलों यही हाल कभी बच्चों को समय के पहले स्कूल से छुट्टी दे दी जाती वही अक्सर शिक्षक स्टाफ भी अपनी मनमर्जी से आना जाना करता है क्योंकि शहर से 20 से 22 की मि दूरी होने से सभी फायदा उठाते है कई स्कूलों में टीचर बाहर स्कूल परिसर में टेबल चेयर लगाकर धूप तपते नजर आ रहे थे ।और बच्चों को जो अध्यन का कार्य औपचारिक तौर पर दिया गया बच्चे बारी से आकर कापी चेक करवा लेते ।बस ऐसे ही सुबह साढ़े 10 से साढ़े 4 बजे का समय भी कट जाता ।
इनका कहना है
हम इधर ही निरीक्षण पर है अभी जाकर माध्यमिक शाला का निरीक्षण करते है ।
सी धोटे, बी आर सी कार्यालय आमला
Tags
dhar-nimad
