पुलिस कप्तान की सफल कार्यप्रणाली | Police captain ki safal karypranali

पुलिस कप्तान की सफल कार्यप्रणाली

जिले में गिरता दिखाई दे रहा अपराधों का ग्राफ

पुलिस कप्तान की सफल कार्यप्रणाली

झाबुआ  (अली असगर बोहरा) - पुलिस ने प्रेसकांफ्रेंस कर बताया कि जिले में अपराधों का ग्राफ घटता हुआ नज़र आ रहा है। पिछले 90 दिनों में झाबुआ के अंदर कही भी लूट, डकैती. जैसे गंभीर अपराध नहीं हुए है।  पुलिस अधीक्षक ने एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अपाधियों पर भी कार्यवाही की है। पुलिस कप्तान विनीत जैन के निर्देशन में जिले के सभी पुलिस थानो पर तीन वर्षों की तुलना में अपराध कम हुए है। हत्या में 16 प्रतिशत कमी हुई है और हत्या के प्रयास में 18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। लूट में 17 प्रतिशत, बलात्कार में 57प्रतिशत, अपहरण में 60 प्रतिशत, छेड़छाड़ मे 65 प्रतिशत की कमी आयी है।

निर्भया मोबाइल द्वारा चलाई जा रहा जागरुकता अभियान के कारण महिला अपराधों में भी 61.19 प्रतिशत कमी आयी है।
पुलिस की कार्यप्रणाली से अपराधों में कमी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में वृद्धी के कारण आपराधिक तत्वो में भय उत्पन्न हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post