फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त | Photoyukt matdata suchi ke varshik punrikshan hetu registrikaran

फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

उज्जैन (रोशन पंकज) - राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। नगर पालिकाओं के निर्वाचन हेतु 1 जनवरी 2020 की स्थिति में नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण तैयार करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आठ नगरीय निकायों में पदेन रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किये हैं। साथ ही कलेक्टर ने अपील प्राधिकारी के कृत्यों के सम्पादन के लिये अपर कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल पदाभित अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के अन्तर्गत नगर पालिक निगम के लिये अनुविभागीय अधिकारी उज्जैन श्री राकेशमोहन त्रिपाठी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा सिंघी एवं नायब तहसीलदार श्रीमती प्रज्ञा गीते को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका परिषद नागदा के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री रामप्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार नागदा श्री विनोद कुमार शर्मा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका परिषद बड़नगर के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार श्री सुरेश नागर व नायब तहसीलदार श्रीमती रूपकला परमार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका परिषद महिदपुर के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री गौरव बेनल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार श्री सुनील पाटिल व नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चौरसिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिका परिषद खाचरौद के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री वीके सिंह डांगी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार श्री शिवकान्त पाण्डेय व नायब तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद तराना के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री गोविनद दुबे को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार सुश्री सोनम भगत को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद उन्हेल के लिये तहसीलदार श्री मनोहर वर्मा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार सुश्री सलोनी पटवा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नगर परिषद माकड़ोन के लिये नायब तहसीलदार सुश्री सपना कुमारी शर्मा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार सुश्री मृदुला सचवानी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शशांक मिश्र ने उक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के सम्बन्ध में रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के लिये निर्देश पुस्तिका में निहित निर्देशों एवं प्रावधानों के अनुसार मतदाता सूची तैयार कर प्रकाशित करने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह समय-सीमा में मतदाता सूची तैयार करने की कार्यवाही पूर्ण करें। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का अधिकारिता क्षेत्र रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरीय निकायों द्वारा सौंपे गये वार्डों तक सीमित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post