नव निर्मित वरदान हास्पीटल का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण | Nav nirmit vardan hospital ka pradesh ke swasthy mantri evam chikitsa shiksha mantri ne kiya lokarpan

नव निर्मित वरदान हास्पीटल का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

आदिवासी अंचल में आरोग्य का केन्द्र बनेगा वरदान हास्पीटल- स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट

नव निर्मित वरदान हास्पीटल का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - नगर को वरदान चिकित्सालय के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है शनिवार को राम कृष्ण नगर में पूर्वान्ह 11 बजे के करीब वरदान हॉस्पिटल का शुभारंभ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के मुख्य आतिथ्य एवं चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री सुश्री विजयालक्ष्मी साधौ के अध्यक्षता में तथा प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, किसान कल्याण कृषि विकास उद्यानिकी मंत्री सचिन यादव तथा अपेक्स बैंक के चेयरमैन अशोकसिंह के विशेष अथित्य में विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का ढोल धमाकों के साथ वरदान चिकित्सालय लाया गया वहां पर उन्होंने फीता काटकर एवं राधा कृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। ममंत्रीगणों ने नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त वरदान हॉस्पिटल का अवलोकन किया। इसके पश्चात सभा का आयोजन किया गया इस सभा में सभी अतिथियों का भूरिया परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत भाषण देते हुए डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि मेरा सपना था कि झाबुआ के में एक अच्छे हॉस्पिटल का निर्माण हो जिसका उपयोग यहां के ग्रामीण एवं शहरी लोगों का समुचित इलाज किया जा सके । डाक्टर भूरिया ने आगे कहा कि कई वर्षों से लोगों की मांग थी कि झाबुआ में एक बड़ा चिकित्सालय सर्व सुविधा युक्त बने जिससे कि यहां के लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र नहींें जाना पड़े । मेरा और मेरे परिवार की भी यह सपना रहा था कि झाबुआ के लोगों की हम लोग सेवा कर सके तथा गंभीर रूप से मरीजों का यहां पर तत्काल इलाज प्रदान कर उन्हें आरोग्यमय  करने का प्रयास करें । डा. विक्रांत भूरिया ने कहां की वरदान हॉस्पिटल में हम सभी को अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान करेंगे साथ ही हर प्रकार के स्पेशलिस्ट के सुविधा प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था करेंगे । डा.शीना भूरिया ने सभी से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ही इस अस्पताल में हम लोग आपकी सेवा कर सके ऐसा आशीर्वाद दीजिए हम आपकी  आशाओं पर खरा उतारने का प्रयास करेंगे।  किसान कल्याण मंत्री सचिन यादव ने इस अवसर पर अपनी ओर से बधाई देते हुए कहा कि वरदान चिकित्सालय  इस आदिवासी अंचल क्षेत्र के लिए विशेष सुविधा का केंद्र बन गया है अब यहां गंभीर से गंभीर मरीज अपना इलाज करा सकेंगे । अनुभवी डॉक्टरों की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री महेश जोशी ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि डॉ विक्रांत भूरिया का जो प्रयास किया है वह पूरी तरह सफल होगा इस हॉस्पिटल की सफलता के लिए हम से जो भी बनेगा हम करेंगे । श्री जोशी ने कहा वरदान हास्पीटल आदिवासी अंचल के गरीबों, बेसहारों के लिये सेवा का साधन बने तथा कोइ्र भी गरीब मरीज निराश होकर नही जाये इस औ र डा. विक्रांत एवं डा. शीना भूरिया को मानवीय संवेदनाओं के साथ काम करना होगा । उन्होने  आशीर्वाद देते हुए कहा कि  अस्पताल जिले का ही नही वरन आसपास के जिलों में भी अपनी साख बनायें तथा अभी तक गुजरात, इन्दौर, बडौदा आदि स्थानों पर जो मरीज इलाज के लिये जाते है, वे यहांकी मानक चिकित्सा व्यवस्था को देखते हुए झाबुआ आकर अपना उपचार करावें । पूर्वकुलपति भरत छपरवाल ने भी इस अवसर पर वरदान हास्पीटल की सौगात को  इस आदिवासी अंचल के लिये सौगात बताते हुए डा. विक्रांत भूरिया की प्रसंशा करते हुए कहा कि आरोग्य सेवा के क्षेत्र में यदि वे चाहते तो महानगरों मे जाकर हास्पीटल खोल सकते थे किन्तु इस अंचल एवं जन्म भूमि के लोगोंको सेवा सुविधायें देने की ललक के कारण उन्होने झाबुआ को चयन किया तथा वसुदैव कुटुंबम की भावना को साकार किया है।

नव निर्मित वरदान हास्पीटल का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

प्रभारी मंत्री एवं नर्मदा घाटी एवं पर्यटन विकास मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि कांतिलाल भूरिया ने गा्रमीण अंचल से निकल कर तमाम झंझावातों से लोहा लेते हुए राजनीति में देशव्यापी स्थान बनाया है । उसी तरह डा. विक्रांत भूरिया ने भी सर्जरी के क्षेत्र में भी अपनी कडी मेहनत के चलते गोल्ड मेडल हांसील करने के बाद भी महानगरों की ओर रूख करने की बजाय आदिवासी अंचल को ही चुना ।  

चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री डा. विजयालक्ष्मी साधौ ने अध्यक्षीय संबोधन में  अपना आशीर्व्रचन देते हुए कहा कि डा. विक्रांत  एवं डा. शीना भूरिया में नैसर्गिक प्रतिभा है।साथ ही उन्हे अपने परिवार से लोगों की सेवा करने का जज्बा विरासत मे मिला है।उन्होने अपने आप को झाबुआ के इस आदिवासी अंचल में जो सेवा करने का सपना था उसे पूरा किया है ।सुश्री साधौ ने कहा कि पिछले 15 सालों में तत्कालीन भाजपा सरकारके कार्यपाल में स्वास्थ्य सेवायें पर विपरित असर पडा है। हमने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में एक साल के अन्दर ही बिगडी हुई व्यवस्था को सुधारनेका काम किया है । पहले  मप्र में केवल 5 मेडिकल कालेज थे अब उनकी संख्या 13 से अधिक हो गई है । हमारी पूरी मंशा है कि प्रदेश में अधिक से अधिक मेडिकल कालेज खाले जावे ताकि प्रदेश में डाक्टरों की कमी को पूरा किया जासके । उन्होने डा. विक्रांत भूरिया को पेरा मेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का भी आव्हान किया । जिससे कि  नर्सेस की आपूर्ति के साथ ही लोगों को राजगार भी प्राप्त हो सकें ।

नव निर्मित वरदान हास्पीटल का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

विधायक कांतिलाल भूरिया ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए सभी के सहयोगके लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वरदान हास्पीटल को सतत सहयोग देने का आग्रह किया ।

मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि  वरदान हास्पीटल झाबुआ के लिये सौगात है। इसमे अत्याध्रुनिक उपकरण लगेहोने से इसमें इलाज करने में सुविधा प्राप्त होगी । हमारा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेशके लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा प्राप्त हा इसलिये हम शासकीय स्तर पर भी हास्पीटलों में  सुविधाये प्रदोन करने का प्रयास का रहे है । हमने पीएससी के माध्यम से 600 से अधिक डाक्टरोंकी नियुक्तियां गा्रमीण क्षेत्रों में की है । तथा झाबुआ जिले में भी चिकित्सकों की कमी है वहां पर पूरा करने का पूरा प्रयास करेगें । तुलसी सिलावट ने आश्वस्त किया कि शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत पूरे  प्रदेश में अभियान चलाया जारहा है जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैतथा मिलावट खोरो के विरुद्ध रासूका मे कार्रवाही की गई है ।  उन्होने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री को भी अनुरोध किया गया है कि मेडिकल कालेज से निकलने वाले डाक्टरों को एक वर्ष तक गा्रमीण अंचलों मेंकाम करने का अनुबंध कराया जावे जिसे उन्होने लागू करवाया है।

कार्यक्रम का  संचालन मुंबई से आई एक्ट्रेस एवं एंकर हिमाली सेजपाल तथा इतिहासविद डा. केके त्रिवेदी ने किया । अन्त मे आभार प्रदर्शन सुरेशचन्द्र जैन पप्पु भैया ने किया ।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रवीण कक्कड,पदमश्री महेशचन्द्र शर्मा, विधायकगण सचिन बिरला, मनोज चावला, कलावती भूरिया, वालसिंह, मुकेश पटेल, पाचुलाल मेडा, प्रताप ग्रेवाल, हर्ष विजय गेहलोद, प्रभाबेन, गुजरात व राजस्थान के एमएलए, महेश पटेल, निर्मल मेहता,प्रकाश रांका, मनोहर भंडारी,राजेश भट्ट,गुरू अरोडा,नगरसिंह भूरिया, सूरसिंह भूरिया, संदीप भूरिया,आस्था भूरिया, श्रीमती कल्पना भूरिया, वसुंधरा पंवार, अनिल पंवार,शांतिलाल पडियार, अरवीन्द जोशी, हर्ष भट्ट, नामदेव आचार्य,साबिर फिटवेल, कलेक्टर प्रबल सिपाहा, एसपी विनित जैन, एसडीएम अभय खराडी,मन्नुबेन डोडियार नपा अध्यक्ष, विनोद मिश्रा, प्रभू राठौर, सहित रतलाम झाबुआ,आलीराजपुर एवं आसपास के जिलो के जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं महिलायें आदि बडी संख्या में उपस्थित थे  ।

Post a Comment

Previous Post Next Post