नपाध्यक्ष पटेल ने आनंद उत्सव मे सहभागिता करने वाले सहभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - स्थानिय नगरपालिका परिषद् द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन 19 फरवरी से 20 फरवरी को फतेह क्लब मेदान पर किया गया। जिसमे महिला क्रिकेट टीम, पुरूष क्रिकेट-प्रषासन एवं मिडिया टीम, सामूहिक नृत्य एवं एकल गायन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन मे विधायक मुकेष पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। महिला क्रिकेट टीम मे महिला बाल विकास विभाग एवं राजपुत क्वीनस ने सहभागिता की गई। जिसमे महिला बाल विकास विभाग की टीम विजेता रही। इन्हे 5100 रू एवं ट्राफी एवं उपविजेता टीम राजपुत क्वीनस को 3100 रू. एवं ट्राफी तथा पुरूष क्रिकेट मे कुल 06 क्रिकेट टीमें क्रमषः लायन्स क्लब अलीराजपुर, फतेह स्पोर्टस क्लब अलीराजपुर, नगरपालिका इलेवन, पीजी काॅलेज अलीराजपुर, डीआरपी स्टार इलेवन, राजस्व टीम अलीराजपुर द्वारा सहभागिता की गई जिसमें से फतेह स्पोटर्स क्लब टीम विजेता रही। इन्हे 5100 रू. एवं ट्राफी एवं लायन्स क्लब अलीराजपुर उप-विजेता टीम रही, इन्हे 3100 रू. एवं ट्राफी। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन मे जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सामुहिक नृत्यु कार्यक्रम मे कुल 05 ग्रुप क्रमषः पोरवाल ग्रुप, नवचेतना ग्रुप, डबल्युसीडी ग्रुप-ए, केषवनगर ग्रुप, डबल्युसीडी ग्रुप-बी द्वारा सहभागिता की गई। जिसमे पोरवाल ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा जिसे 5100 रू. नगद राषि एवं ट्राफी, द्वितीय स्थान पर नवचेतना ग्रुप रहा जिसे 3100 रू. एवं ट्राफी एवं तृतीय स्थान पर डबल्युसीडी ग्रुप-बी रहा जिसे 2100 रू. एवं ट्राफी एवं केषवनगर ग्रुप को प्रषस्ति स्वरूप 1100 रू.प्रदान किए गए। एकल गायन में 12 प्रतियोगीयों ने सहभागिता की, जिसमे प्रथम स्थान पर कविता तंवर रहे जिन्हे 1100 रू. एवं ट्राफी, द्वितीय स्थान पर ऋतु सोलंकी रहे जिन्हे 701 रू. एवं ट्राफी एवं तृतीय स्थान पर हेतल चंदेल रहे जिन्हे 501 रू. एवं ट्राफी एवं फुड स्टाॅल भी विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों द्वारा लगाए गए। कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन दिनांक 20 फरवरी को शाम 6 बजे फतेह क्लब मे किया गया। निर्णायक की भूमिका मे सुश्री संतरा निनामा, जिला खेल अधिकारी एवं तहसीलदार सुश्री सविता गामड़ रहे एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण सेना पटेल द्वारा किया गया। आनंद उत्सव मे सहभागिता करने वाले सभी सहभागियों को प्रषस्ति-पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सेना पटेल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल एवं पुरूषोत्तम विश्नोई आरआई, सहित नगरपालिका स्टाफ एवं शहर के रहवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तंवर ने किया एवं आभार सुनिल कापडिया द्वारा माना गया।
Tags
jhabua
