सोने-चांदी के जेवर छीनकर सनसनी फैलाने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार | Sone chandi ke jevhar chhinkar sansani failane wala 1 aropi giraftar

सोने-चांदी के जेवर छीनकर सनसनी फैलाने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

फरार 1 साथी की तलाश 

घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं छीने हुये चांदी के जेवर जप्त

सोने-चांदी के जेवर छीनकर सनसनी फैलाने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (संतोष जैन) - 1- थाना अधारताल मे दिनॉक 16-2-2020 को विवेक कुमार पाठक उम्र 39 वर्ष निवासी  सुभाष नगर महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके घर में आशीर्वाद जैम्स एण्ड ज्वेलर्स की दुकान है जिसे वह एवं उसका छोटा भाई चलाते हैं। दिनॉक 16-2-2020 को रात 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहा था, उसी समय एक लडका दुकान पर आया एवं जेवर गिरवी रखने की बात करने लगा, जिससे कहा कि तुम्हें नहीं जानता हूॅ, किसी परिचित को लेकर आओ तब वह लडका मुडा और उसके उपर कोई चीज फेंका जिससे उसकी आंख एवं चेहरा जलने लगा वह घबरा गया तभी उस लडके ने एक डिब्बा जिसमे चांदी की पायल एवं बिछिया वजनी 300-400 ग्राम की रखी थी को उठाकर उसकी दुकान से भाग गया।  रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

2-  थाना बरगी में  दिनॉक 17-2-2020 को मनीष सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी बरगी मेन रोड ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी मनीष सोनी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। आज सुबह 10-30 बजे उसकी मॉ कुसुम बाई दुकान पर थी तभी 1 व्यक्ति आया और चांदी की चेन दिखाने को कहा, मॉ के द्वारा 4 चांदी की चेन काउंटर से निकालकर दिखाने लगी, उसी समय उस व्यक्ति ने मॉ की ऑख मे मिर्च पाउडर डाल दिया, एवं चांदी की 4 चेन कीमती 5 हजार रूपये की लेकर भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

सोने-चांदी के जेवर छीनकर सनसनी फैलाने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

3-     थाना गोरखपुर में दिनांक 17-02-2020 के रात लगभग 10 बजे दत्तात्रेय उर्फ आनंद बर्मन उम 62 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पाण्डे व्यास चौक गुप्तेश्वर में उसकी अभिषेक ज्वैलर्स नाम से दुकान है दिनांक 17-02-2020 को सुवह लगभग 11 बजे रोजाना की तरह दुकान खोला था शाम लगभग 6 बजे से 6-15 बजे के बीच उसकी दुकान मे 2 अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 20-25 वर्ष के पैदल आये और कहने लगे कि सोने की अंगूठी खरीदना है दिखाओ तो उसने डिब्बा से सोने की अंगूठी दिखाया, 3 अंगूठी दोनों व्यक्तियों ने पसंद की तीनों सोने की अंगूठी कीमती लगभग 20 हजार रूपये की तौल कर उसने हाथ में लिया तो एक लड़के ने उसके हाथ से तीनों अंगूठियां छीन ली और दूसरे लड़के ने अपने हाथ से मिर्ची पाउडर उसकी आंखों में फैंका तथा सोने की अंगूठियां छीनकर दौड़ लगाकर भाग गये, मिर्ची पावडर आंखों में पडने से उसकी आंखे जलने लगी। रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
                  
उपरोक्त घटित हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियें की पतासाजी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अमृत मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण डॉ. संजीव उइके, अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/अपराध) श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री हरिओम शर्मा के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी अधारताल, गोरखपुर एवं बरगी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियें की पतासाजी हेतु लगाया  गया।
                 
टीम के द्वारा ज्वेलर्स दुकान मे मिले फुटेजों के आधार पर थाना क्षेत्र में पतासाजी की जा रही थी, मुखबिरों को लगाया गया था, दिनॉक 21-2-2020 की रात्रि लगभग 8 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी राहुल रैकवार करोंदा बाइ्रपास पर खडा है, जो चांदी के जेवर बेचने की बात कर रहा है, सूचना पर तत्काल घेराबंदी करते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवक को जो मोटर सायकिल लिये हुये खड़ा था, पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम राहुल रैकवार बताया, तलाशी लेने पर पैंट की जेब मे चांदी की पायल, रखे हुये मिला, पूछताछ करने पर मोटर सायकिल पनागर निवासी दोस्त से मांग कर लाना  एवं चांदी की पायल के सम्बंध में दिनॉक 16-2-2020 को अधारताल अन्तर्गत सुभाष नगर महाराजपुर स्थित आशीर्वाद जैम्स एण्ड ज्वेलर्स की दुकान में  जेवर खरीदने के बजाने चांदी के जेवर देखते समय दुकानदार के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक कर अपने साथी विनय साहनी के साथ  एक डिब्बा जिसमें चांदी की पायल एवं बिछिया रखी थी को उठाकर भाग जाना स्वीकार करते हुये दिनॉक 17-2-2020 को थाना बरगी एवं गोरखपुर क्षेत्रांतर्गत भी जेवर खरीदने के बहाने जेवर देखते समय चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक कर सोने चांदी के जेवर छीनकर भाग जाना एवं जेवरों को आपस मे बांट लेना बताया। राहुल रैकवार की निशादेही पर छीने हुये चांदी के जेवर बरामद करते हुये उपरोक्त तीनों प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है, फरार विनय साहनी निवासी हाउंसिग बोर्ड कालोनी अधारताल की सरगर्मी से तलाश जारी है।  

उल्लेखनीय है कि विनय साहनी अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध लगभग आधा दर्जन मारपीट के प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है। राहुल रैकवार एवं विनय साहनी दोनों स्मैक का नशा करते हैं, पकड़े गये आरोपी राहुल रैकवार ने नशे की पूर्ती के लिये रूपयों की आवश्यकता होना बताते हुये वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।  
उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अधारताल श्री जिया उलहक, उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक संतोष पाण्डे, ओमप्रकाश, आरक्षक मोहन, पंकज की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।   

Post a Comment

Previous Post Next Post