नगर परिषद अमले ने तोड़ा रियासत कालीन बना पुराना पूल
अंजड़ (शकील मंसूरी) - रियासत कालीन बना हुआ पुराना पुल जो शहर के बीचों-बीच भोमली नदी पर बना हुआ था उसे आज सुबह 9:00 बजे से नगर परिषद के अमले ने तोड़ना प्रारंभ किया इस पुल के टूट जाने के बाद नगर परिषद अंजड़ द्वारा नवीन पुल के निर्माण का भूमि पूजन गृहमंत्री बाला बच्चन 29 तारीख को करेंगे नए पुल का निर्माण होने से निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को बारिश के मौसम में पुल की ऊंचाई कम होने से घरों में बारिश का पानी आ जाता था पुल बन जाने के बाद निचली बस्ती के लोगों को बाढ़ के पानी से जो नुकसान होता था उससे राहत मिलेगी उक्त पुल की ऊंचाई वर्तमान पूल लगभग दो से 3 फीट ज्यादा होगी पुल निर्माण की लागत अनुमानित 57 लाख रुपए है पुल निर्माण वर्षा काल के पूर्व पूरा किया जाएगा।
Tags
badwani