मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये बैंक के श्री सरोठिया
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शनिवार को झाबुआ प्रवास पर आये अपैक्स बैंक के प्रशासक माननीय श्री अशोक सिंहजी का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. झाबुआ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.आर.सरोठियाजी एवं बैंक के अधिकारियो /कर्मचारियो द्वारा पुष्पमालाएं भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया एवं बैंक महाप्रबंधक श्री सरोठियाजी द्वारा शाॅल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित अपैक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप जोषी एवं अपैक्स बैंक के शाखा प्रबंधक गणेष यादव का भी स्वागत किया गया ।
उपस्थित अतिथियो द्वारा सरस्वती देवी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर वंदना की गई । इसके पष्चात् अपैक्स बैंक प्रषासक महोदय सिंह सा. एवं वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षको की बैठक ली गई।
बैठक मे अपैक्स बैंक प्रषासक महोदय द्वारा मुख्य रूप से कृषि एवं अकृषि ऋणों की वसूली, ऋण वितरण एवं अमानत संग्रहण के संबंध आवष्यक निर्देश जारी किये गये । बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरोठिया द्वारा आज की बैठक की विषय वार जानकारी एवं बैंक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
शीर्ष बैंक के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप जोषी द्वारा कृषि एवं अकृषि ऋण वसूली एवं ऋण वितरण, अमानत संग्रहण, एनपीए, रिकन्सीलेशन आदि विषयों पर शाखावार समीक्षा की गई एवं मासिक कार्यक्रम जारी कर मुख्यालय स्तर पर समीक्षा किये जाने के निर्देष दिये गये । कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज कोठारी द्वारा किया गया ।
Tags
jhabua

