मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से अराजकता में चोरों में असामाजिक तत्वों में इस बात का भय रहेगा
जनता की आवाज जो सच है वही आज तक 24
पेटलावद (संदीप बरबेटा) - झाबुआ जिले का सबसे सुंदर सुव्यवस्थित नगर कहां जाने वाला *पेटलावद* शहर बहुत समय से असुरक्षा के घेरे में चल रहा है ना तो यहां प्रशासन को कोई फिक्र है और ना ही यहां के जनप्रतिनिधियों को पेटलावद नगर की आम जनता की हमेशा एक मांग रही है की पेटलावद के सभी बाजारों में, नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता का मुख्य कारण यह भी है कि मुख्य सड़क पर शासकीय कन्या विद्यालय तथा हॉस्टल तथा सभी स्कूल की छात्र छात्राएं मुख्य मार्ग से गुजरते हैं शरारती तत्वों द्वारा भी बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अराजकता ना हो ,इस हेतु अगर प्रशासन पेटलावद को सुरक्षित रखना चाहता है तो सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए तभी हमारा पेटलावद स्वच्छ और सुंदर *पेटलावद के साथ साथ सुरक्षित पेटलावद भी माना जाएगा*
मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से अराजकता में, चोरों में असामाजिक तत्वों में इस बात का भय रहेगा कि वे प्रशासन की नजर में है इस प्रकार पेटलावद क्षेत्र में चोरी लूटपाट अश्लीलता आदि में कमी आएगी तथा पेटलावद शहर पूरी तरीके से सुरक्षित हो जाएगा ।
Tags
jhabua
